जालौन:- यमुना के जलस्तर में निरंतर हो रही वृद्धि से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 108 मीटर को पार कर 111 मीटर तक गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे तक पहुंच गया।
केंद्रीय जल आयोग के कार्यालय प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया की यमुना के जलस्तर में निरंतर वृद्धि हो रही है
शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे तक यमुना का जलस्तर करीब 109 मीटर पार कर गया था । गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे यमुना का जलस्तर 111 मीटर को पार कर गया है जो फिलहाल निरंतर 15 से 20 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। कालपी में यमुना का खतरे का निशान 108 मीटर पर है जो गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे तक खतरे के निशान से 3 मीटर ऊपर चल रहा है।

नगरी क्षेत्र में भी शाम तक पानी घुसने की संभावना
कालपी नगर में भी यमुना की बाढ़ का पानी घुसने लगा है कालपी नगर का जो मुख्य नाला यमुना नदी में जाकर गिरता है
उस नाले से यमुना की बाढ़ का पानी नगर में पहुंचने लगा है। नगर के निचले हिस्से आलमपुर, एवं रामगंज मैं यदि यमुना का जलस्तर इसी तरह से बढ़ता रहा तो रात्रि तक कालपी नगर के निचले हिस्सों में बाढ़ का पानी पहुंचने लगेगा।

रिपोर्ट अजय बाजपेई, ब्यूरो चीफ