जालौन:- यमुना नदी में बढ़ रहे जलस्तर से ग्रामीण क्षेत्रों में यमुना का पानी पहुंचने के खतरे को देखते हुए उप जिला अधिकारी कौशल कुमार ने यमुना नदी के तटवर्ती गांव मदारपुर, कीरतपुर,हीरापुर, देवकली, शेखपुर गुढा, मैं नूपुर आदि गांव में पहुंच कर लोगों को इकट्ठा कर माइक से अनाउंसमेंट कर सचेत किया की कोई भी व्यक्ति बच्चा एवं पशुओं को नदी के किनारे ना जाने दें तथा गांव में किसी भी प्रकार की जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन से संपर्क करें। प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है कहीं भी कोई समस्या आती है उसके लिए प्रशासन द्वारा पूरी मदद की जाएगी। इस अवसर पर कीरतपुर प्रधान पवनदीप निषाद, देवकली प्रधान बाल सिंह निषाद, एवं हीरापुर प्रधान उमा शंकर निषाद को भी दिशा निर्देश दिए गए की गांव में किसी प्रकार की भी कोई समस्या आती है उसके लिए तत्काल प्रशासन को अवगत कराएं साथ ही किसी को भी यमुना के तटों पर ना जाने दें।
रिपोर्ट अजय बाजपेई, ब्यूरो चीफ

