बरेली:- जिला उपाध्यक्ष मीरगंज चेयरमैन इल्यास अंसारी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी और महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती स्वपनिल शर्मा ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। संचालन जिला महासचिव मनोज शर्मा ने किया।
ज्ञापन पत्र के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं
विषय:-
पैट्रोल, डीज़ल, गैस एवं खाने वाले तेल की बढ़ती कीमतों एवं विकराल रूप धारण करती महँगाई, बेरोज़गारी और पेगासस जासूसी, एवं क्षेत्रिय समस्याओं के खिलाफ
पैट्रोल, डीज़ल, गैस एवं खाने वाले तेल की बढ़ती कीमतों एवं विकराल रूप धारण करती महँगाई, बेरोज़गारी और पेगासस जासूसी, एवं क्षेत्रिय समस्याओं के खिलाफ
(1) प्रदेश में पैट्रोल, डीज़ल, गैस एवं खाने वाले तेल व महंगे हो रहे खाद्यान्नों ने जनता की कमर तोड़ दी है और गरीब व्यक्ति अपनी दोजून की रोटी जुटाने में असमर्थ हो रहा है और प्रदेश सरकार अपने कानों में तेल डालकर सो रही है।
(2) ज्ञातव्य हो कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ज्यादा थी, उस समय देश में पैट्रोल और डीजल की कीमतें कम जबकि आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पहले के मुकाबले कम है तब भी डीज़ल एवं पैट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं जिसका सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ रहा है।
(3) आज आम आदमी महँगाई से त्राहि त्राहि कर रहा है दूसरी ओर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें महँगाई रोकने की जगह लगातार बड़ा रही हैं।
(4) प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या दिन बा दिन बढ़ रही है युवा हाथों में डिग्री लेकर भटक रहे हैं जब युवा रोज़गार मांगता है तो उसको लाठियां पड़ती हैं।
(5) सरकार पेगासस के द्वारा जन प्रतिनिधियों की जासूसी कराकर उनकी निजता का हनन कर रही है। अतः महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग है कि वे तुरंत हस्तक्षेप करके पैट्रोल डीजल एवं अन्य महंगे खाद्यान्नों पर मूल्य नियंत्रित करें, ताकि प्रदेश कि जनता जो महँगाई से त्राहि त्राहि कर रही है, उसे राहत मिल सके साथ ही बेरोजगार युवाओं को उचित रोजगार की व्यवस्था और पेगासस जासूसी काण्ड के जो भी ज़िम्मेदार हैं उन पर कार्यवाही करवाएं। सधन्यवाद ।
क्षेत्रिय समस्याएँ
1.कैलाश गिरी मढ़ी पर प्रस्तावित पुल की धनराशी शीघ्र अति शीघ्र अवमुक्त की जाए. 2. मीरगंज नथपुरा मार्ग बिलकुल जर्जर अवस्था में हैं इसके पुनर्निर्मान हेतु शीघ्र अति शीघ्र प्रक्रिया अपनाई जाए।
3.नथपुरा खमरिया मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए या बाईपास की व्यवस्था शीघ्र की जाए।
4.मुहम्मद गंज पैटून पुल पिछले 12 बर्षो से स्वीकृत है जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई कृपया शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही कर पुल निर्माण करवाया जाए
5.मीरगंज तहसील परिक्षेत्र में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए।
6.बैंको द्वारा एटीएम चार्ज 24 घंटे का वसूला जाता है जबकि मीरगंज क्षेत्र के एटीएम बैंक के साथ ही
5 बजे बंद कर दिए जाते हैं 24 घंटे खुलने की व्यवस्था की जाए।
7.वर्तमान शाशन आदेश के अंतर्गत राशनकार्ड धारको का पुनः सत्यापन कराया जाए जिससे वंचित पात्रों को लाभ प्राप्त हो सके।
8.मोती मियाँ दरगाह से नेशनल हाइवे तक मीरगंज में बाई पास बनाया जाए जिससे डाकखाना रोड पर लगने बाले जाम से निजात पाई जा सके
9.मिर्जापुर शाही जर्जर मार्ग का अति शीघ्र निर्माण कराया जाए एवं पुल के दोनों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष स्वपनिल शर्मा, जिलाउपाध्यक्ष चेयरमैन इल्यास अंसारी, जिला महासचिव मनोज शर्मा, जिला महासचिव बसीम अकरम, जिला सचिव रामपाल माली, हाजी अली बहादुर खां, मीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष केहरि सिंह मौर्य, मुदित प्रताप, ज्ञान प्रकाश शर्मा, नगर अध्यक्ष हनीफ अंसारी, अबरार सैफ़ी, कमल राना, मंजूर अंसारी,अरुण कश्यप, साहिब सिंह,नदीम अख्तर, संजीव राठी, राजीव सारस्वत, राहुल शर्मा, अकरम सैफ़ी, संदीप शर्मा, जाहिद खान, बब्बन खान, छेदा लाल गुर्जर, शिवचरन कश्यप, नदीम अंसारी, नन्हे अंसारी, बख्तियार अहमद, मोहम्मद आसिर, आफाक अहमद आदि सैकड़ो कार्यकता धरने में शामिल हुए।अध्यक्षता ठाकुरदास दिवाकर ने की।
रिपोर्ट सुनील कुमार, संवाददाता

