फतेहपुर:- प्रधान संघ जिला कार्यालय में मंगलवार को बहुआ विकास खण्ड क्षेत्र के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों की बैठक हुई,बैठक में प्रधान संघ के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मित से जनपद की बहुचर्चित समाज सेविका गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष और सुजानपुर की ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को प्रधान संघ का बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन (पप्पू) ने की। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर खुशी का इजहार किया गया, राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की आवश्यक बैठक का आयोजन फतेहपुर लोधीगंज स्थित जिला कार्यालय में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बहुआ विकास खण्ड में संगठन की इकाई का गठन करना रहा जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम उद्दीन पप्पू एवं संचालन जिला कोषाध्यक्ष भोलाशंकर द्विवेदी ने किया।
बैठक में बहुआ ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर सुजानपुर की प्रधान हेमलता पटेल का नाम प्रस्तावित किया गया जिस पर उपस्थित सभी प्रधानों ने एक स्वर में बिना किसी मतभेद के उक्त प्रस्ताव का समर्थन किया और प्रधान हेमलता पटेल को सभी प्रधानों ने पूर्ण उत्साह के साथ अपना अध्यक्ष स्वीकार किया तत्पश्चात हेमलता पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं प्रत्येक ग्राम प्रधानों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर संघर्ष करुँगी तथा किसी का भी उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा, इस नई जिम्मेदारी का पूर्ण श्रद्धा, लगन के साथ निर्वाहन करुँगी। बैठक में मुख्य रूप से अरविन्द कुमार, स्वामीसरन, मो.फारूक, उमाशंकर लोधी, सुरेंद्र राज, सौरभ सिंह लोधी, सुरेन्द्र यादव, बुध्द प्रकाश मौर्या, राज किशोर मौर्या, बशीरउद्दीन, बीरेंद्र कुमार, राम नरेश, राम बहादुर आदि सभी प्रधान उपस्थित रहे।

रिपोर्ट बीके द्विवेदी, संवाददाता