Balrampur News: वन व पुलिस की टीम ने पकड़ा एक ट्रक बेशकीमती लकड़ी

बलरामपुर:- वन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने भांभर रेंज में सेखुआ व सागौन की बेशकीमती लकड़ियों से भरे एक ट्रक को पकड़ लिया है। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। लकड़ी भरे ट्रक को रेंज में लाकर सीज कर दिया गया है। डीएम श्रुति व एसपी ने डीएफओ प्रखर गुप्ता को मामले की जांच कराने के लिए आदेश जारी किया है।

भांभर रेंज के एसडीओ अजीत प्रताप सिंह व पचपेड़वा पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर वीरपुर बीट के चंदनपुर से सुखेआ व सागौन से भरी एक ट्रक लकड़ी पकड़ लिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सीओ तुलसीपुर कुंवर प्रभात सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। भांभर रेंज में लकड़ी भरी ट्रक को लाकर सीज कर दिया गया है।
लकड़ी व ट्रक भांभर रेंज के रेंजर राज कुमार शर्मा के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि भांभर रेंज में हरी लकड़ियों का कटान जोरों पर है। कटान रोकने में स्थानीय वन विभाग के अधिकारी सफल नहीं हो पा रहे है। इसी शिकायत को ध्यान में रखते हुए डीएम व एसपी ने डीएफओ को टीम गठित कर मामले की जांच कराने का आदेश जारी किया। डीएम व एसपी ने डीएफओ से तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। डीएफओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही गई है।
रिपोर्ट अंकुर मिश्रा, मंडल हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top