भोपाल:- मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के आवास पर गुरुवार को बैठक हुई। इसमें चुनाव तैयारियों को लेकर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से फीडबैक लिया। इस दौरान दमोह उपचुनाव में मतदान केंद्रों पर जिम्मा संभालने वाले पदाधिकारियों से भी कमल नाथ मुलाकात करेंगे। कांग्रेस सर्वे के आधार पर प्रत्याशियों का चयन करेगी।
प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया नए जोबट विधानसभा क्षेत्र से उनकी उम्मीदवारी पर कहा कि मैं दावेदार नहीं हूं। निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लिए की दावेदारी। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और खंडवा लोकसभा क्षेत्र से दावेदारी जता रहे अरुण यादव निजी कारणों से बैठक में शामिल नहीं हुए।
रिपोर्ट सौरभ सिंह,स्टेट हेड

