Balrampur News: अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्र ने किया थाना हरैया का औचक निरीक्षण

बलरामपुर:- थाना कार्यालय, थाना परिसर, आरक्षी बैरक, आरक्षी/ उपनिरीक्षक आवास, भोजनालय, मलखाना की साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया, महिला हेल्पडेस्क रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, शिकायत कर्ताओं हेतु जलपान की व्यवस्था का निरीक्षण कर, शिकायत लेकर आने वाली महिला शिकायत कर्ताओं के साथ उचित व्यवहार करने तथा उनकी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए गए, विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये।

बीट प्रभारियों एवं बीट आरक्षियों को ग्राम प्रहरियों से समन्वय स्थापित कर उनके बीट में निवासित सक्रिय अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के निगरानी करने, उनके संबंध में लाभप्रद सूचनाओं को एकत्र करने तथा उन पर कार्यवाही करने के साथ-साथ थाना क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन कराने हेतु निर्देश दिए गए, रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर थानों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

रिपोर्ट अंकुर मिश्रा,मंडल हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top