UP Ladies Police: महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान

बलरामपुर:-  थाना प्रभारी द्वारा महिला पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टोली बनाकर थाना क्षेत्र में पड़ने वाले महत्वपूर्ण चौराहों, प्रमुख मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों की चेकिंग की गई।
इस चेकिंग अभियान में कोरोना एवं यातायात के नियमों का पालन न करने वालों का चालान करते हुए जुर्माना वसूल किया गया, बिना हेलमेट या तीन सवारी लेकर चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट , अनियमित नंबर प्लेट या किसी अन्य प्रकार से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 77 वाहनों का कुल 38300 /- रुपए का चालान किया गया।

इसके अतिरिक्त कोविड-19 के दृष्टिगत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन न करने वाले कुल *28 लोगों का 19600/- रुपए* का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस बल द्वारा मुस्लिम समुदाय के लोगों से तथा मस्जिदों के मौलवियों से मिलकर बकरीद के दौरान सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन/दिशा-निर्देशों के संबंध में अवगत कराया गया,सभी से त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गयी।
रिपोर्ट अंकुर मिश्रा,मंडल हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top