
पन्ना:- जेके सीमेंट कंपनी द्वारा न्यू रखी है तब से ही कंपनी की कार्यप्रणाली विवादों के घेरे में देखी जा रही है जो सिलसिला आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहा और जेके कंपनी से प्रताड़ित किसान दर-दर की ठोकरें खा रहा है जिस पर ना तो जिला प्रशासन ध्यान दे रहा है ना ही स्थानीय नेता एवं जनप्रतिनिधि ताजा मामला आज दिनांक 18 जुलाई का है जहां देवरा एवं हरदुआ के किसानों ने एक साथ उपस्थित होकर समाजसेवियों के नेतृत्व में अमानगंज तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी को तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने उल्लेख किया की कंपनी के अधिकारियों द्वारा किसानों की भूमि पर जबरन कबजा कर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है,
वहीं ज्ञापन सोपने बाले किसान मदन तिवारी निवासी देवरा के पुत्र ने ज्ञापन सौंपते हुए बताया की कंपनी के अधिकारियों द्वारा हमारे खेत में जबरन 4 माह पूर्व दीवार बना दी एव हमारी हमारी भूमि को कबजाया गया है जिसको लेकर हमने कई बार अधिकारियों से बात की तो उन्होंने इंजीनियर की गलती को कह कर जमीन खाली करने की बात कही मगर 4 माह बीत जाने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई जो कहीं ना कहीं कंपनी की दादागिरी को साफ दर्शाता है वही उपस्थित किसान राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा की कंपनी के जिम्मेदारों द्वारा मेरे खेत पर जबरन अतिक्रमण करते हुए पाइप लाइन डाली जा रही है साथ ही खेत मे लगे करीब 100 बृक्ष जिन्हें पाल पोसकर मैंने बढ़ा किया था जिसे कंपनी के गुर्गों द्वारा काट दिया गया है,
जिसका विरोध करने पर कंपनी के अधिकारियों द्वारा पुलिस की धमकी देकर जेल में बंद कराने की बात कही उपस्थित किसान का कहना है कि अगर मेरे वृक्षों एवं खेत की भरपाई समय रहते नहीं की गई तो मैं आत्महत्या जैसा कदम उठाने में जरा सा भी संकोच नहीं करूंगा।
वहीं ज्ञापन सौंपने में अहम भूमिका निभाने वाले समाजसेवी अंकित पाठक का कहना है की जिले में बैठे कई अधिकारी और कर्मचारी जेके कंपनी के इशारों पर नाच रहे हैं जिससे स्थानीय किसान परेशान हैं बीते दिनों बेरोजगार युवाओं की आवाज बनकर हमने प्रदर्शन किया था तो हम पर नियमों का उल्लंघन कर आदेश ना मानने का हवाला देकर अपराध दर्ज किया था वही कंपनी के द्वारा हजारों की संख्या में लोगों को जोड़कर कार्यक्रम किया गया जिस पर ना तो स्थानीय प्रशासन की नजर गई ना ही जिला प्रशासन का डंडा चला जो कहीं ना कहीं प्रशासन की भूमिका को संदेह के घेरे में खड़ा करता है।
रिपोर्ट सतीश चौबे,ब्यूरो चीफ
संपादक के बारे में
Covers Opposition News, Breaking News, Latest News in Politics, Sports & Cinema