Lucknow News: प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज,धारा 144 के उल्लंघन करने का आरोप

लखनऊ:- कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को जीपीओ पर महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखने के मामले में पुलिस ने हजरतगंज कोतवाली में प्रियंका गांधी समेत प्रदेश अध्यक्ष व सैकड़ों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि राजधानी लखनऊ में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद भी कांग्रेस महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं केे साथ जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन व्रत रखा था।

संपादक के बारे में

Scroll to Top