MP Swachh Bharat Mishan: पन्ना में स्वच्छता अभियान की खुलेआम उड़ रही धज्जियां

पन्ना:- पवई तहसील के ग्राम पंचायत जगदीश पुरा में खुलेआम गंदगी का अंबार लगा हुआ है रोड पर गंदा पानी बह रहा है और कई बार सरपंच और सचिव से ग्रामीणों ने बात की और अपनी परेशानी से अवगत कराया लेकिन आज तक उस पर कोई सुनवाई नहीं की गई है ग्राम पंचायत जगदीशपुरा में मरही माता का मंदिर है जहां पर पूरे गांव की गंदगी का पानी आता है शौचालय के पाइप मंदिर के पास डाले हैं जिससे वहां पर पानी का भराव होता है और गंदगी की वजह से श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने में परेशानी आती है ग्राम वासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द मंदिर के पास से गंदगी हटाई जाए एवं पाइपों से गंदगी निर्मित होती है उनको कहीं और स्थापित किया जाए ग्राम वासियों ने बताया कि सालों से नालियां साफ नहीं हुई जिनसे थोड़ी सी बारिश होने पर पानी घरों में आने लगता है और रोड पर बहता रहता है।

रिपोर्ट सौरभ सिंह,स्टेट हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top