जालौन: धूमधाम से मनाया गया 73 वा स्थापना दिवस

जालौन:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर जालौन की टीम के द्वारा 73 वे स्थापना दिवस के अवसर पर पुष्पांजलि करते हुए परिषद के विषय मे कार्यकर्ताओ को जागरूक किया।
नगर के महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हर्ष गुप्ता पुर्व जिला सहसंयोजक द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए परिषद के कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी

एवं गर्व करो आप विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन का हिस्सा हो बोलते हुए कार्यकर्ताओ का हौसला बुलंद किया। इस मौके पर मंगल सिंह चौहान ,हर्ष गुप्ता पूर्व जिला सह संयोजक,सत्यम यज्ञिक पूर्व तहसील संयोजक,दीपेंद्र कुशवाहा,आशुतोष गुप्ता पूर्व एस एफ दी प्रमुख आलोक , मयंक दीक्षित मौजूद रहे।

रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top