बुलंदशहर: कृष्णा रेस्टोरेंट खुर्जा में नगर उद्योग व्यापार (Udyog)मंडल की बैठक हुई संपन्न

बुलंदशहर:- कृष्णा रेस्टोरेंट खुर्जा में नगर उद्योग व्यापार मंडल खुर्जा की एक मीटिंग हुई, मीटिंग की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष माननीय श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी ने की। यह नवगठित कार्यकारिणी की प्रथम मीटिंग थी इसमें सर्वसम्मति से मनोनीत नगर अध्यक्ष श्री वीरेश्वर दयाल गर्ग उर्फ बृजेश जी को, नगर महामंत्री श्री राम प्रकाश शर्मा जी को, नगर कोषाध्यक्ष श्री योगेंद्र गुप्ता जी को तथा मीडिया प्रभारी श्री डीसी गुप्ता को,

जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी, जिला मंत्री चंद्रप्रकाश तायल जी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल जी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री राम कुमार शर्मा जी तथा अन्य सदस्यों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। खुर्जा नगर अध्यक्ष का स्थान अनिल गुप्ता जी के कोरोना में स्वर्गवासी होने के कारण हुआ। सभी सदस्यों का मंच ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर माननीय नगर अध्यक्ष श्री वीरेश्वर दयाल गर्ग जी ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि मंडल का हर सदस्य अपने आप को नगर अध्यक्ष ही समझे। व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए 11 सदस्यों की कमेटी की घोषणा की गई

यह कमेटी व्यापारियों की बिजली की समस्या, सेल टैक्स की समस्या, पुलिस आदि अन्य समस्याओं का शीर्ष अधिकारियों से बात करके उसका निराकरण करेगी। इस अवसर पर नगर महामंत्री श्री राम प्रकाश शर्मा जी ने कहा कि महीने में एक बार समन्वय समिति की बैठक होगी जिसमें आय-व्यय का ब्यौरा दिया जाएगा। पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा 2 महीने में एक बार कार्यकारणी की मीटिंग होगी 4 महीने में एक बार साधारण सभा की मीटिंग होगी। इस अवसर पर माननीय जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी ने कहा की करोना काल में हमने अपने नगर के ही नहीं अपितु प्रदेश के शीर्ष नेताओं को भी खोया है जिसकी कमी को नया नेतृत्व सभी के सहयोग से शीघ्र पूरा कर लेगा। इस अवसर पर माननीय जिला मंत्री श्री चंद्र प्रकाश तायल जी ने भरोसा दिलाया कि हमारा नवगठित नेतृत्व और अधिक कार्य क्षमता के साथ आगे बढ़ेगा सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से एकमत होकर नवगठित पदाधिकारियों एवं नगर कार्यकारिणी का स्वागत किया।

रिपोर्ट तरुण कुमार,मंडल हेड

संपादक के बारे में

Scroll to Top