दूल्हे की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। दूल्हे प्रियेश तिवारी उर्फ (गोलू) ने बताया कि वह सरगुजा जिले के रघुनाथपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लमगांव का रहने वाला है,1 जुलाई को सुरजपुर में उसकी शादी हुई। बारात जाने के लिए दूल्हे द्वारा गाड़ी किराए पर ली गई थी। बारात जाते समय ड्राइवर बिट्टू द्वारा मोबाइल पर गाली-गलौज करते हुए किसी से बात की जा रही थी। यह देख दूल्हे द्वारा मना किया गया और इस बात की जानकारी अपने परिजनों की भी दी गई, इसके बाद सभी
ने ड्राइवर को समझाया तो वह नाराज हो गया और आधे रास्ते में सभी को वाहन से उतार देने की बात कहने लगा। इसके बाद बारात पहुंचने के बाद ड्राइवर वहां से लौट गया। दूसरे दिन 2 जुलाई (शुक्रवार) को बारात से दुल्हन को लेकर दूल्हा वापस लौट रहा था। इसी बीच शहर के भारत माता चौक के पास मुजिद, बिट्टू, जिशान व अन्य साथियों द्वारा गाड़ी रुकवाकर मारपीट की जाने लगी। इस दौरान बिट्टू ने कट्टे के बट्ट से दूल्हा प्रियेश तिवारी उर्फ गोलू का सिर फोड़ दिया। वहीं अन्य बारातियों के साथ भी मारपीट की गई।
आरोपी हथियार से लैस थे

