उत्तर प्रदेश: आईपीएस मुकुल गोयल होंगे यूपी के डीजीपी(DGP)

उत्तर प्रदेश देश के सबसे बड़े पुलिस फोर्स के डीजीपी का ऐलान हो चुका है । सीनियर आईपीएस की श्रेणी में 3 नामों का चयन हुआ जिसमें से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद के रहने वाले 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल का । आईपीएस मुकुल गोयल को उत्तर प्रदेश पुलिस का पूरा पूरा अनुभव है । दिल्ली आईआईटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक, उसके बाद मुकुल गोयल ने एमबीए किया हैं । वह 1987 में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल हुए और उन्हें विभिन्न क्षमताओं में यूपी पुलिस में सेवा करने का एक विशाल अनुभव है ।

एसपी व एसएसपी के पद पर आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, सहारनपुर और मेरठ में कार्य किया है । डीआईजी के पद पर कानपुर, आगरा और बरेली में अपनी सेवा दी थी । आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया है IG के रूप में । प्रतिनियुक्ति पर NDRF में उत्तर प्रदेश के बरेली जोन में कार्य किया । आईपीएस मुकुल गोयल ने एडीजी के रूप में रेलवे, सीआईडी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) और डीजीपी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं प्रदान की थीं ।

साहसी व ईमानदार आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को विशिष्ट सेवाओं के लिए 2003 में वीरता के लिए पुलिस पदक, 2003 में सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक और 2012 में विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है ।

“वह अपने नए कार्यभार में एक शानदार पुलिसकर्मी के साथ साथ एक विशेषज्ञ प्रशासक होने का दुर्लभ लाभ पुलिस फोर्स को मिलेगा । पंजाब की अति संवेदनशील सीमा पर सीमा प्रबंधन में उनकी विशेषज्ञता का अहम योगदान रहा है जिसका फायदा उत्तर प्रदेश पुलिस को मिल सकता है । वर्दीवाला डीजीपी मुकुल गोयल को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं देता है।
रिपोर्ट नितिन कुमार

संपादक के बारे में

Scroll to Top