भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने वैक्सीन पर राजनीति करने वाली कांग्रेस सरकार को घेरते हुऐ कहा कि वैक्सीन पर कांग्रेस सरकार ने शुरू से ही भ्रम फैलाया तथा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को धीमा कर जानबूझ कर जनता को परेशान किया।
पूर्व विधायक देवेश्वर सिंह ने कहा कि अम्बिकापुर में भी आपातकाल के दौरान पार्टी के लोगों ने बहुत संघर्ष किया है। मीसा बंदी परमात्मा सिंह ने कहा की आपातकाल दौरान जेल में भी बंदियों के साथ मारपीट की जाती थी। मुझे भी जेल में यातनायें दी गई। मीसा बंदी विजय पटेल ने कहा कि आपातकाल के समय न कोर्ट में सुनवाई थी न थाने में सभी के पावर छिन लिऐ गये थे जो भी थी बस इंदिरा गांधी थी। भाजपा पिछडा वर्ग मोचा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि आपातकाल के काला अध्याय है। दुनिया की सबसे बडी पार्टी के नीवं के पत्थर आज हमारे बीच मीसा बंदी के रूप में उपस्थित है
यह हमारा सौभाग्य हैं। पूर्व सांसद कमल भान सिंह ने कहा कि आपातकाल हमारे लिए दुख की घडी थी और दुख की घडी को हमेशा याद रखना चाहिए। वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा की मेरी उम्र 16-17 साल की थी तभी आपातकाल लगा और मेरे बडे भाई मीसा में बंद हुए थे।
भारत सिंह सिसोदिया, पीआर कश्यप, करताराम गुप्ता, काशीनाथ तिवारी, प्रषांत त्रिपाठी, अम्बिकेश केशरी, रामलखन पैकरा, देवनाथ पैकरा, विनोद हर्ष, किरण मिश्रा, अरूणा सिंह, फुलेश्वरी सिंह, मंजूषा भगत, शकुन्तला पांडे, राजबहादुर शास्त्री, बलराम जायसवाल, मुनेश राजवाडे, संतोष दास, विजय व्यापारी, शानु कश्यप, दुर्गाशंकर दास, रिंकू सिंह, मनोज कंसारी, प्रेमानंद तिग्गा, सक्षम गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।

