पन्ना: थाना प्रभारी एपी सिंह बघेल को सूचना देने के बाद भी नही बंद (Police)कराई गई दुकान,आखिर किसके संरक्षण से देर रात तक बेची जा रही शराब

पन्ना:- गुन्नौर अजब है और गजब है यहाँ का स्थानीय प्रशासन अंधेर नगरी चौपट राजा की कहावत गुन्नौर के स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर चरितार्थ होते नज़र आ रही है।एक ओर जहां आम दुकानों को शाम 6 बजने के पांच मिनिट पहले से दुकानें बन्द करवाना शुरू हो जाता है, पूरा प्रशासन दुकानदारों को आदेशित करते हुए दिखाई देते हैं, कि नियमो का उल्लंघन करने पर कार्यवाही होगी ।अपनी दुकानें बंद कर ले।तो वही दूसरी तरफ शासकीय शराब की दुकानें रात भर शराब की विक्री करते हुए दिखाई दे रही है।

ऐसा नही है कि रात भर शासकीय शराब दुकानें संचालित होने और देर रात तक शराब की विक्री होने की जानकारी जिम्मेदारों को न हो क्योकि रात में पुलिस का पहरा होता है ,रात भर पुलिस नगर की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी निभाती है, इसके बावजूद भी खुलेआम धड़ल्ले से रात भर शराब की विक्री होने की तस्वीरें सामने आना जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देती है। वैसे भी गुन्नौर क्षेत्र में गांव गांव अवेध शराब वेचने का कार्य जोरो पर है, लॉक डाउन में भी अवैध शराब की वेचने और परिवहन करने के मामले भी सामने आ चुके हैं।

लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इन पर लगाम लगाने की बजाए खुली छूट दे दी गई है,जिस कारण खुलेआम धड़ल्ले से रात भर शराब की दुकानों में भीड़ दिखाई देने तस्वीरे सामने आ रही है।आम दुकानदारों की दुकानें शाम 6 बजे बन्द होने का नियम तो वही दूसरी तरफ देर रात का शराब की दुकानों में भीड़ लगना समझ से पड़े हैं । क्योंकि एक ओर छोटे दुकानदारों की दुकानें लॉक डाउन के चलते बन्द रही तो वही दूसरी तरफ पूरे क्षेत्र में शराब गांव गांव पहुंचती के वीडियो शोषल मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा ।

गुन्नौर मुख्यालय में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ,राजस्व अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय होने के वावजूद भी शाषन के निर्देशों का पालन करवाने में स्थानीय प्रशासन नाकाम दिखाई दे रहा हैं।

इनका कहना: दुकानों को रात्रि 10 बजे तक के आदेश है,यदि सूचना मिलेगी तो कार्यवाही की जाएगी ,हम खुद रात्रि में निरीक्षण करेंगे:- मुकेश पाण्डेय, निरीक्षक आबकारी विभाग
इनका कहना: मामला संज्ञान में आया है, कार्यवाही की जाएगी।शाषन के नियमों का पालन करवाया जा रहा है:- अवदेश प्रताप सिंह बघेल,थाना प्रभारी गुन्नौर
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा,संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top