जालौन: सार्वजनिक सड़क में कबाड़ डालकर(JN) अतिक्रमण, राहगीर त्रस्त

जालौन:- नगर के पुराने राजमार्ग कि सार्वजनिक सड़क में कारोबारियों के द्वारा कबाड़ का सामान फैलाव कर अतिक्रमण करने से राहगीरों तथा मोहल्ला वासियों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विदित हो कि झांसी कानपुर राजमार्ग की सड़क कालपी कस्बे के मोहल्ला दमदमा से होकर गुजरती है क्योंकि हाईवे में फोर लाइन ओवरब्रिज तथा सर्विस लेन सड़क बन गई है तथा बगल में पुराने राजमार्ग की सड़क की खाली जमीन में एम एस वी इंटर कॉलेज के विपरीत सड़क में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की सड़क में कारोबारियों के द्वारा अपना कबाड़ का सामान फैलाओ करा दिया गया है सड़क में सामान फैलाव होने से क्षेत्रीय जनता को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है जनहित में जिला प्रशासन तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से मांग है कि सार्वजनिक स्थान एवं पुरानी राजमार्ग की सड़क से कबाड़ का सामान तथा अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top