जालौन:- गुरुवार को उपजिलाधिकारी कौशल कुमार की मौजूदगी में नगर के अल्पसंख्यक बाहूल्य राम चबूतरा नई बस्ती में शिविर लगाकर चिकित्सीय टीम के द्वारा 40 लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन दी गई एवं सीएचसी में 110 लोगों का टीकाकरण किया गया।
तहसील क्षेत्र के अलग-अलग 13 ग्रामों में कोविड-19 की वैक्सीन के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया।
नगर पालिका वार्ड नंबर 5 के सभासद हासिम अली के आवास में आयोजित कैंप में एसडीएम, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी अधीक्षक डॉ उदय कुमार की मौजूदगी में सुबह से ही टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी ने मोहल्ला वासियों से आग्रह किया कि कोरोनावायरस अदृश्य है अदृश्य वायरस से निपटने के लिए हम लोगों को सतर्क एवं सावधान रहने की जरूरत है उन्होंने ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाने की नागरिकों से अपील की।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

