जालौन:- कालपी के मुहल्ला रावगंज-गणेशगंज स्थित रेलवे स्टेशन के समीप स्टेशन चौराहे में हनुमान मंदिर में जेष्ठ माह के बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। तथा कोरोना गाइडलाइंस को मद्देनजर रखते हुए भंडारे में भोग को वितरित किया गया।
व
िदित हो कि हर वर्ष के भांति हनुमान मंदिर स्टेशन चौराहा में भव्य भंडारे का आयोजन होता है पुनः इस वर्ष भी जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल के दिन प्रभु के भोग को वितरित किया गया। बताते चले कि जेष्ठ माह के चतुर्थ बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भंडार हर वर्ष आयोजित होता है इस वर्ष भी आयोजित भंडारे में सुबह से ही तमाम भक्तो का तांता लगा रहा एवं भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके प्रभु अर्चना की।
इस मौके पर योगेंद्र नारायण शुक्ला, शरद शुक्ला,अरविंद शुक्ला,जयवीर यादव,रामकुमार तिवारी,सौरव गुप्ता, विदित शुक्ला,कुंदीप नरायण शुक्ला,वेदांत,छोटू,राम पांडेय, श्याम पांडेय, हिमांशु शर्मा,वकीले, आदित्य नगाइच,बब्बू तिवारी,बंटू यादक,विजय सिंह यादव,अंकित गुप्ता,राम मिश्रा,आदि लोगो ने प्रसाद वितरण कराकर भंडारे को सफल बनाया।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

