जालौन: सपा के(SP) राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार का कालपी में हुआ स्वागत

जालौन:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का जनपद बॉर्डर यमुना नदी कालपी के पुल में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।सपा के राष्ट्रीय सचिव ने सरकार को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प।
दोपहर 4:00 बजे कालपी हाईवे स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सचिव ने कहा के देश और प्रदेश में राजा तथा महाराजा मनमाने तरीके से सरकार चला रहे हैं जनता की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार कतई गंभीर नहीं है उन्होंने बताया कि जनता ने प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का पहले से ही निर्णय ले लिया है केवल नतीजा आना बाकी है

उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है तथा सपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

इससे पहले यमुना नदी के पुल में अशोक कुमार राठौर एवं हरमोहन सिंह यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर तथा नारे लगाकर राष्ट्रीय सचिव अखिलेश  कटियार का जोरदार स्वागत किया।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top