पन्ना: देवर्षि नारद जयंती पर्व पर सभी पत्रकारों (Press)का सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ सम्मान हुआ

पन्ना:- देवर्षि नारद जयंती के मौके पर नगर अमानगंज के सभी पत्रकारों ने देवर्षि नारद जी की पूजा अर्चना की और आज के समय में किस प्रकार से पत्रकारिता की जानी चाहिए उस विषय पर आज वरिष्ठ पत्रकार संपत राज तिवारी जी ने आज सभी पत्रकारों के बीच में अपनी बात रखी और सभी पत्रकारों को बताया कि पत्रकारिता एक निरपेक्ष और स्वतंत्रता है जिसे हम लोग अपनी लगन और मेहनत से करते हैं और जो क्षेत्र में घटना होती हैं उनको सभी लोगों तक पहुंचाते हैं और सभी पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता करने की जरूरत है

और पत्रकारों को एक गठन में रहना भी जरूरी है जिसमें आज नगर अमानगंज के सरस्वती शिशु मंदिर में सभी पत्रकार एवं स्थानीय प्रशासन सम्मिलित हुए और पत्रकारों को सम्मानित किया जिसमें पत्रकार चंपत राय तिवारी प्रेम नारायण शर्मा राजेश के तिवारी अमित द्विवेदी ओंकार तिवारी प्रमोद वर्मा रविंद्र शर्मा पुष्पेंद विश्वकर्मा संदीप तिवारी सौरभ सिंह सर्वेंद्र सिंह यादव राजेश पांडे दीपेंद्र विश्वकर्मा नीरज रैकवार आलोक मोदी पत्रकार एवं नगर के अतिथि के रूप में आशीष जी संजय जी नगर अमानगंज के सी एम ओ श्याम सुंदर तिवारी जी अमानगंज तहसीलदार अवंतिका तिवारी अमानगंज थाना प्रभारी विजय कुमार अहिरवार एसआई आर एल नापित एसआई मोनिका कुशवाहा मौजूद रहे।

रिपोर्ट कपिल गुप्ता

संपादक के बारे में

Scroll to Top