ग्रीन पार्क बना कानपुर का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन (vaccination) सेन्टर

कानपुर नगर:- जनपद के सिविल लाइन स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन सेटर बना जिसमे हजारों के तादाद मे लोगों ने प्रतिदिन वैक्सीन लगवाते है आपको बता दे कि कानपुर नगर मे स्थित ग्रीन पार्क मे छ: सेन्टर बना कर वैक्सीनेशन का का तेजी से किया जा रहा है।
कोविड महामारी के तीसरी लहर से बचने के लिए जल्द ही वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण करने के लिए ग्रीन पार्क मे हजारों लोगों को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेट किया जाता है और जब हमारे संवाददाता ने जाकर देखा तो पता चला की कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए मेडिकल स्टाप , पुलिस प्रशासन के देख रेख मे टीकाकरण का कार्य सम्पन्न हो रहा है।

वही 18 से 44 वर्ष के मध्य आयु के व्यक्तियों को वैक्सीन लगाने का काम चल रहा है वही आपको बता दे कि वैक्सीन लगवाने जा रहे व्यक्तियों को 2 गज दूरी का पालन कराते हुए उन्हे वैक्सीन लगायी जा रही है और साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी को सही जानकारी प्रदान की जा रही है।

ग्रीन पार्क मे चल रहे हैं वैक्सीनेशन का जायजा लेने के लिए जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारी टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण करते रहते हैं जिसमें यह पता चलता रहे कि वैक्सीनेशन का कार्य नियमित और कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए चल रहा है कि नही वही वैक्सीन लगवाने आ रहे व्यक्तियों की देख रेख के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है 

इंडिपेंडेंट इंडिया टीम अपील करता है कि आप भी वैक्सीन लगवाये और साथ ही दूसरे लोगों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करे वैक्सीन पूर्णतः प्रभावी और सुरक्षित है।

रिपोर्ट सुमित कुमार

संपादक के बारे में

Scroll to Top