कानपुर:- महानगर अंतर्गत पनकी में हुई पार्टी की जिला नेतृत्व की सदस्यता मीटिंग में कार्यकर्ता भाजपा, सपा,बसपा जैसी पार्टियों का साथ छोड़ जन अधिकार पार्टी में अपने सैकड़ों साथियों समेत शामिल हो गए ,गौरतलब है की जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री मा.बाबू सिंह कुशवाहा के निर्देश पर पार्टी प्रदेश प्रभारी अजय मौर्य की उपस्थिति में भाजपा युवा मोर्चा से जिले की कमान बतौर मीडिया प्रभारी के पद पर रह संभालने वाले गोविन्द कुशवाहा ने सैकड़ो सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ जन अधिकार का आज दामन थाम लिया।,वही सपा से ही अंकित कुशवाहा ने भी जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग छोड़ के पद से इस्तीफा देते हुए पार्टी बदल ली.
जन अधिकार पार्टी से युवा नेता गोविन्द कुशवाहा अब पार्टी में बतौर जिलाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण के तौर पर काम करेगे , जिलाध्यक्ष की कमान संभालने के साथ साथ अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए गांव गांव में सदस्यता अभियान चलाएंगे।,एवं जन अधिकार पार्टी का संदेश जन जन तक पहुचायेंगे। प्रदेश की शोषित वंचित गरीब मजदूर की आवाज उठाएंगे उत्तर प्रदेश की राजनीति में क्रांति लाने में हर संभव काम किया जाएगा पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा एवं भागीदारी संकल्प पर मोर्चा के नेतृत्व में प्रदेश की समस्त जातियों को उनके अनुपात के अनुसार उनके हक अधिकार दिए जाएंगे पार्टी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में संदेश दिया है
जिसकी जितनी संख्या भारी उसको उतनी हिस्सेदारी
कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रदेश प्रभारी मा0 अजय मौर्या,विशिष्ट अतिथि मा0 किरण कुशवाहा प्रदेश सचिव,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम लता कुशवाहा,जिलाध्यक्ष कानपुर नगर चंद्रप्रकाश कुशवाहा,विजयभान कुशवाहा,विजय नारायण कोरी जिला प्रभारी , घाटमपुर विधानसभा प्रभारी डॉ रामचन्द्र सचान , किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण विमल,अरविंद, अनिल,राहुल,विनोद,गुड्डू,एवं सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
रिपोर्ट सुमित कुमार

