फतेहपुर: शराब के नशे में धुत प्रधान पुत्र व भतीजे ने साइकिल सवार को मारी टक्कर,(Accident),गंभीर रूप से घायल

फतेहपुर:- थाना चांदपुर के अंतर्गत ग्राम सरहन खुर्द रोड पर बंसीबाबा मंदिर के पास शराब के नशे में धुत स्विफ्ट डिजायर कार पर सवार ग्राम पंचायत सरहन खुर्द के नवनिर्वाचित प्रधान के पुत्र विपिन उर्फ रोमिल व भतीजे अनूप उर्फ अन्नू ने सरहन बुजुर्ग मजरे छिद्दू के डेरा निवासी रामशंकर को टक्कर मार दी, रामशंकर अपनी साइकिल पर सवार होकर किसी निजी कार्य के लिए मदरी आ रहे थे।,और प्रधान पुत्र व भतीजा नशे की हालत में धुत होकर मदरी की तरफ से आ रहे थे,तभी बंसी बाबा मंदिर के पास साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी जिससे कि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, वही मौके पर पहुंची अमौली चौकी पुलिस ने घायल को अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिसकी हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने टक्कर मारने वाले दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया है और कार भी बरामद कर ली है।

ब्यूरो रिपोर्ट

संपादक के बारे में

Scroll to Top