फतेहपुर:- जनपद के थाना चांदपुर के अंतर्गत आने वाले गोहरारी (B) देशी शराब के ठेके में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया, झाऊपुर के समीप खदरा मोड़ के पास बसपा नेता नरेश उमराव के देसी शराब के ठेके में अज्ञात लोगों ने दुकान का ताला तोड़कर 11 पेटी व 8 क्वार्टर शराब सहित दो बैट्रा, एक चादर, दो बल्ब आदि सामान चोरी करके ले गए। आपको बता दें चोरी हुई शराब की कीमत लगभग ₹35000 बताई जा रही है जबकि शराब व बैट्रा एवं अन्य सामान सहित लगभग कुल ₹50000 की चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया।
रिपोर्ट आदित्य उमराव,संवाददाता

