Uttar Pradesh Live: सिपाही का बेटा छाप रहा था नक़ली नोट.. पुलिस ने गैंग का किया भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश:  झाँसी में नक़ली नोट छपाई का एक केंद्र पकड़ा गया है। ढाई लाख के नक़ली नोट भी पुलिस और स्वाट टीम ने बरामद किये। देश की अर्थव्यवस्था को खराब करने के उद्देश्य से यह नक़ली नोट बाजार में उतारे जाने की बात खुली है।  MP में तैनात सिपाही का बेटा पंकज मल्होत्रा इस पूरे गैंग का सरगना निकला। पुलिस ने पंकज के साथ मनीष जाटव, कमला कान्त शिव हरे और आशिक नाम के युवक भी अरेस्ट किये है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top