जालौन: तहसील समेत तीन स्थानों में अभियान के तहत डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोगों का हुआ टीकाकरण,उप जिलाधिकारी ने कोविड(Covid 19) वैक्सीनेशन के लिए किया जागरूक

जालौन:- मंगलवार को एसडीएम कौशल कुमार की मौजूदगी में तहसील परिसर समेत तीन अलग-अलग स्थानों में चिकित्सीय टीम के द्वारा कोविड टीकाकरण का अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओ,वादकारियों एवं आम नागरिकों का टीकाकरण किया गया।
तहसील सभाकक्ष में आयोजित टीकाकरण शिविर में उप जिलाधिकारी कौशल कुमार ने उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोनावायरस के तीसरे चरण का मुकाबला करने के लिए सभी लोगों को जागरुक एवं सावधानी बरतनी है उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्थानों में लगे शिविरों में कोविड-19 का टीकाकरण अवश्य कराएं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ उदय कुमार, महिला स्वास्थ्य कर्मी ममता,

अशोक पांडे, सलीम खान, रामदत्त, जगरूप सिंह राजपूत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।नगर पालिका परिषद कालपी के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे, हर भूषण सिंह चौहान, राम भुवन, शिशुपाल सिंह की मौजूदगी में कोविड-19 टीकाकरण का शिविर लगाया गया। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में चिकित्सीय टीमों के द्वारा रैपिड एंटीजन टेस्ट तथा कोविड-19 का टीकाकरण किया गया।,शाम 4:00 बजे तक चले शिविरों में डेढ़ सैकड़ा से अधिक लोगों को वैक्सीनेट किया गया।

रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

संपादक के बारे में

Scroll to Top