जालौन:- कालपी नगर के मुहल्ला रावगंज गणेशमन्दिर के समीप स्थित सरकारी हैंडपुम्प का मोटर वीते एक हफ्ते से खराब पड़ा है। जनता पानी के समस्या से जूझ रही है। मुहल्ले वासियो की माने तो लगभग तीन माह पहले लगे सुबमर्शिबल मोटर के इतनी जल्दी खराब होने से मुहल्ले में पानी का संकट गहरा गया है
ोग दूर दराज के हैंडपम्पो से पानी भरने को मजबूर है। उक्त मुहल्ला निवासी अजय शुक्ला ने बताया कि मुहल्ले में पानी की समस्या खड़ी हो गयी है लोग परेशानियों का सामना कर रहे है भीषड उमस भरे मौसम में पानी की किल्लत मुहल्ला वासियो को परेशान कर रही है मुहल्ला वासियो कि प्रशासन से मांग है कि हैंडपुम्प का मोटर जल्द ही ठीक कराया जाए ताकि जल आपूर्ति बहाल हो सके।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

