बुलंदशहर:- कोतवाली खुर्जा नगर पुलिस पर युवक को छत से फेकने का परिजनों ने आरोप लगाया है। फ़िलहाल उपचार के दौरान दिल्ली के अस्पताल में युवक ने दम तोड़ दिया है, गोकशी के मुकदमे में आरोपी वांछित चल रहा था। आरोपी आकिल पर करीब आधा दर्जन मुकद्दमे दर्ज थे, जिससे घर लगातार पुलिस दबिश दे रही थी। बीते 3 दिन पहले पुलिस दबिश देने गई थी, मृतक की बेटी ने बताया कि इसी दौरान पुलिस ने आरोपी आकिल को छत से नीचे फेंक दिया था, कल देर रात युवक ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया है, हालांकि सीओ खुर्जा सुरेश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहा था,
पुलिस दबिश देने के लिए गई थी और पुलिस को देखकर खुद छत से कूदकर भागा था, जिसके बाद पुलिस लौट आई थी और आरोपी फरार हो गया था, परिजनों ने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है हालांकि पूरा मामला 3 दिन पुराना बताया जा रहा है, पूरे प्रकरण में एसपीआरए हरेंद्र सिंह जांच कर रहे हैं। जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर परिजनों के आरोप में कितनी सत्यता है, हालांकि गुस्साए परिजनों ने कोतवाली खुर्जा नगर के मुंडाखेड़ा चौराहे पर हजारों की संख्या में भीड़ ले जाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया था, अब पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया है पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
रिपोर्ट तरुण कुमार,ब्यूरो चीफ

