कालपी/जालौन:- गुरुवार को बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर सुंदर सिंह की देखरेख में कालपी में तीन चिकित्सीय टीमों के द्वारा 131 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की गई जिसमें कोई भी कोरोना संक्रमित केस नहीं पाया गया। चिकित्सालय के कोविड-19 प्रभारी डॉ रज्जन लाल सचान ने बताया कि 24 मई को भेजे सैम्पलों में मोहल्ला उदनपूरा की एक महिला तथा मिर्जा मंडी मोहल्ला का एक पुरुष की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। उन्होंने बताया कि दोनों संक्रमित मरीजों को कोरोना किट की दवा देकर उपचार शुरू कर दिया गया है। इसी प्रकार आज भी 102 आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे गए है।
रिपोर्ट अजय बाजपेई,ब्यूरो चीफ

