फतेहपुर: वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण को लेकर बोले अध्यक्ष वैभव अवस्थी(Vaibhav Avsthi)

अमौली/फतेहपुर:- पेड़ पौधे इस धरा की धरोहर हैं हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम धरा की इस अनमोल धरोहर को संभाल करके रखें अपनी धरती को हरा भरा रखें क्योंकि जितनी हरियाली खुशहाली होगी उतनी ही जीवन में भी खुशहाली होगी,
इस महामारी ने हमें चेतावनी भी दे दी कि बिना वृक्षों के जीवन की कल्पना असंभव है जिस प्रकार से मनुष्य ने भौतिक संसाधनों की पूर्ति करने के लिए जंगलों की कटाई सड़कों के किनारे लगे वृक्षों की अनगिनत कटाई का कार्य निरंतर जारी रखा है उसे रोकने की आवश्यकता है,

पेड़ों को धरती पर ऑक्सीजन का बेस्ट और इकलौता सोर्स माना गया है और अगर हम लोगों ने अधिक से अधिक मात्रा में पेड़ लगाए होते अत्यधिक पेड़ों का संरक्षण किया होता तो आज हमें ऑक्सीजन की इतनी बड़ी कमी जैसे संकट का सामना ना करना पड़ता,

और जब तक पर्यावरण में ऑक्सीजन नहीं होगी तब तक किसी भी प्लांट में ऑक्सीजन का उत्पादन नहीं किया जा सकता आप लोग अपने आसपास खेतों में खलिहान में बगीचों में प्राथमिक विद्यालयों में या अन्य ग्राम समाज की जमीनों में जहां भी उचित लगे वहां वृक्ष अवश्य लगाएं एक मुहीम के तौर पर हमें कार्य को संपन्न करना होगा घर के प्रतीक सदस्य की नाम से एक वृक्ष लगाएं और उसका संरक्षण करने की जिम्मेदारी विलेज इस प्रकार से एक मानव जाति शिशु का पालन पोषण करके उसे बड़ा करती है उसी प्रकार से हम उस पौधे का भी संरक्षण करेंगे जिसे हमें पेड़ बनाना है और मुख्य रूप से हमें ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाना है.

जैसे पीपल ,बरगद ,नीम, अशोक ,अर्जुन ,जामुन, आम आदि के पौधों का अत्यधिक मात्रा में पौधरोपण करें क्योंकि बहुत खिलवाड़ कर लिया हम सभी ने प्रकृति के साथ और एक खिलवाड़ किया है प्रकृति ने हमारे साथ जिसका परिणाम हम सभी ने देख लिया जिसके लिए प्रकृति ने हमसे कोई शुल्क नहीं ली उसके लिए हमें आज लाखों हजारों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं इस विषय में सोचना हम सभी के लिए आवश्यक हैं।

आओ हम सभी लोग मिलकर के 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस को एक महा पर्व के रूप में मनाए और हरियाली खुशहाली अभियान से जुड़ कर के धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लें।
रिपोर्ट आदित्य उमराव,संवाददाता

संपादक के बारे में

Scroll to Top