Panna: मनाया गया विश्व प्रवासी पक्षी दिवस

पन्ना:- पवई सत्यम पाठक राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक पवई ने विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाते हुए कहा है कि इसे मनाने की कोई निश्चित तारीख नही है। इसे साल में दो बार मई और अक्टूबर महीने के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है। 1993 मे पहली बार अमेरिका मे विश्व प्रवासी पक्षी दिवस मनाया गया था। यह दिन पश्चिमी दुनिया मे सफलतापूर्वक मनाया जा रहा था। लेकिन दुनिया के बाकी हिस्सों मे इसे नही मनाया जा रहा था। उसके बाद से प्रवासी पक्षियों के लिए एक दिन निश्चित किए जाने का विचार किया गया।

सत्यम पाठक ने कहा कि पक्षियों की कई प्रजाति विलुप्त हो रही है। उनके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समय समय पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। पक्षियों के संरक्षण के लिए वैश्विक स्तर पर मनाया जाने वाला विश्व प्रवासी पक्षी दिवस इसकी एक बानगी कहा जा सकता है।इस दिवस  का मुख्य उद्देश प्रवासी पक्षियों के प्रति वैश्विक समुदाय में जागरूकता पैदा करना और उनके बचाव के लिए जरूरी उपाय तलाशने  एवं उनकी आवश्यकता पर बल देना है।
By Saurabh Singh, State Head

संपादक के बारे में

Scroll to Top