■ गंदगी बेकाबू, सफाई कर्मचारी बने बाबू
(संवाद सूत्र, इंडिपेंडेंट इंडिया)फतेहपुर:- विकास खंड अमौली क्षेत्र के अन्तर्गत मदरी गांव मे सफाई कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गांवों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। अधिकांश सफाईकर्मी बाबू बन गए हैं ऐसे में गंदगी पूरी तरह से बेकाबू होती जा रही है। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सफाईकर्मियों की नियुक्ति की गई है। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते गांवों में सफाईकर्मी नहीं पहुंच रहे हैं। अनेक सफाई कर्मियों को अफसरों ने अपने दफ्तरों से अटैच कर रखा है। कई से तो बाबूगीरी का काम लिया जा रहा है। गांवो की नालियां गंदगी से बजबजा रहीं हैं। सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। अधिकतर सफाईकर्मी गांव घूमकर कर वापस लौट जाते हैं। कई सफाई कर्मचारी अधिकारियों के यहां बाबूगिरी का काम कर रहे हैं।सफाई कर्मचारियों की मनमानी के चलते गांवों में बीमारियां फैल रही हैं। गांव गंदगी से पटा हुआ हैं। विकास खंड अमौली के ग्राम सभा मदरी सहित कई गांवों में सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है।
विकसखंड अमौली कई गांव ऐसे भी हैं जहां सफाईकर्मी महीने में तीन चार दिन ही आते हैं। बाकी समय घर का काम देखते हैं। इनको ऊपर से नीचे तक के लोगों का संरक्षण प्राप्त रहता है। यही कारण है कि शिकायत करने के बावजूद इनका कुछ भी नहीं होता। मदरी, अमौली, आदि गांवों में गंदगी के अंबार लगा हैं।
By Vikas Sahu



