सारा अली खान ने कोरोना से जंग में दिया साथ, सोनू सूद(Sonu Sood) ने की दिल खोलकर तारीफ

इन दिनों पूरा देश कोरोना महामारी के प्रकोप को झेल रहा है. सोशल मीडिया से लेकर असल जिंदगी तक हर तरफ हाहाकार और मौत का तांडव नजर आ रहा है. कोरोना की दूसरी लहर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. ऐसे में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. वहीं अब इस नेक काम में उनकी मदद करने वालों में एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम भी शामिल हो चुका है. बात ऐसी है कि आज सोनू सूद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने सारा अली खान की तारीफ करते हुए अपने फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने उनके फाउंडेशन में दान किया है. उन्होंने लिखा है, ‘आप अच्छा काम करती हैं मुझे आप पर गर्व है. आप युवा हैं और इस कठिन समय में आप देश की मदद कर रही हैं आप सभी तो प्रेरित कर रही हैं. इसके साथ ही सोनू उन्हें हीरो कहते हैं।

संपादक के बारे में

Scroll to Top