UP: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना प्रारंभ,पहले राउंड की मतगणना शुरू

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की मतगणना प्रारंभ,पहले राउंड की मतगणना शुरू

कोरोना वायरस के संक्रमण काल में सम्पन्न उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद आज यानी रविवार को प्रदेश के 829 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। सुप्रीम कोर्ट से शनिवार को हरी झंडी मिलने के बाद जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधान पदों के 12,89,830 उम्मीदवारों के भाग्य का आज फैसला होगा। पहला परिणाम दोपहर 12 तक आने की उम्मीद है। वैसे तो बैलेट पेपरों की गिनती का समय शाम को छह बजे तक के लिए निर्धारित है। इसके बाद भी परिणाम देर रात तक भी आने की संभावना है।

संपादक के बारे में

Scroll to Top