UttarPradesh: लॉकडाउन के पहले दिन बाजार तथा सड़के रहीं सुनसान

लॉकडाउन के पहले दिन बाजार तथा सड़के रहीं सुनसान

(आईआई संवाद)जालौन:- प्रदेश सरकार के द्वारा लागू किए गए 83 घंटे के लॉकडाउन का पहला दिन शनिवार को कालपी में व्यापक असर दिखाई दिया। बाजारों से लेकर सड़कों तक गलियां दिनभर सुनसान रही। उल्लेखनीय हो कि कोविड-19 की महामारी पर नियंत्रण करने के लिए शुक्रवार की रात 8:00 बजे से लगातार 83 घंटे का लॉक डाउन शुरू किया गया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह पुलिस टीमों के साथ रात 8:00 बजे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों में निकल पड़े। तथा माइक के माध्यम से चेतावनी दी शनिवार को मुख्य बाजार टरननगंज, सर्राफा मार्केट, खोला मंडी ,जुल्हाइटी मार्केट,फूल पावर चौराहा, स्टेशन रोड, बजरिया आदि स्थानों में दुकानें बंद रही। बाजार की सड़कें दिन भर सुनसान बनी रही। दुपहिया वाहनों आवाजवी भी बिल्कुल बंद रही। लॉकडाउन

का पालन कराने के लिए उप जिलाधिकारी कौशल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बाजार एवं सड़को में घूम-घूम कर भ्रमण किया। व्यापारी नेता सुनील पटवा तथा उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों तथा दुकानदारों के द्वारा लॉकडाउन का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है।

By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top