MadhyaPradesh: पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस लाईन परिसर मे कोविड-19 टेस्ट हेतु लगाय गया कैम्प

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस लाईन परिसर मे कोविड-19 टेस्ट हेतु लगाय गया कैम्प

(आईआई संवाद)पन्ना:- बढते कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना द्वारा पुलिस लाईन परिसर (पुलिस अस्पताल के सामने) मे कोरोना टेस्ट हेतु कैम्प का आयोजन किया गया , जिसके तहत जिला अस्पताल पन्ना से कोरोना टेस्ट हेतु डाक्टर/ कर्मचारियों की टीम को कोरोना जाँच किट सहित बुलवाया गया । रक्षित निरीक्षक श्रीमति देविका सिहं वघेल द्वारा एक दिन पूर्व मे ही पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को सूचित किया गया था कि कोरोना टेस्ट हेतु कैम्प का आयोजन किया जाना है , सभी अधिकारी/कर्मचारी अपना व अपने परिवार का टेस्ट करा लें । इसी तारतम्य मे आज पुलिस लाईन परिसर मे कोरोना टेस्ट हेतु कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे कुल 51 अधिकारियो / कर्मचारियो एवंउनके परिवार के सदस्यों ने कोरोना टेस्ट करवाया, जिसमे से 21 कर्मचारियों मे से 05 कर्मचारी पाजीटिव एवं 16 कर्मचारी निगेटिव, 30 उनके परिवार के सदस्यों मे से 08 सदस्य पाजीटिव एवं 22 निगेटिव, इस प्रकार कुल 51 व्यक्तियो मे से 13 व्यक्ति पाजीटिव पाए गए । रक्षित निरीक्षक श्रीमति देविका सिहं बघेल द्वारा पाजीटिव हुए अधिकारियों / कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों को ईलाज हेतु पुलिस अस्पताल पन्ना से डाक्टर की सलाह पर कोरोना संबधित आवश्यक दवाईयाँ दी गई एवं घर पर ही आईसोलेट रहने की सलाह दी गई। साथ ही रक्षित निरीक्षक द्वारा उनके परिवार के सदस्यों को बताया गया कि पुलिस अस्पताल पन्ना मे पुलिस अधिकारी/कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के लिए कोरोना संबधित दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था की गई है घबराए नही लक्षण आने पर तुरन्त टेस्ट कराऐं, मास्क एवं सैनेटाईजर का नियमित रूप से उपयोग करें।
By Saurabh Singh, State Head

संपादक के बारे में

Scroll to Top