UttarPradesh: दो पालियों के प्रशिक्षण में 235 मतगणना कार्मिक गैरहाजिर

दो पालियों के प्रशिक्षण में 235 मतगणना कार्मिक गैरहाजिर

फतेहपुर:- ठा. युगराज सिंह महाविद्यालय में दो पालियों के प्रशिक्षण में 235 मतगणना कार्मिक गैरहाजिर रहे। गुरुवार को दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में अफरातफरी का माहौल रहा। उमसभरी गर्मी में कार्मिकों का हाल बेहाल रहा। अधिक भीड़ होने के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
जिले के 13 ब्लॉकों में दो मई को पंचायत चुनाव की मतगणना होनी है। जिसके लिए 5760 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। गुरुवार से मतगणना कार्मिको का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है। पहली पाली में 1600 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, जिसमें 136 कर्मचारी गैरहाजिर थे। दूसरी पाली के प्रशिक्षण में भी 1600 कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। इसमें भी 99 कार्मिक गैरहाजिर थे।
प्रभारी डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में गैरहाजिर कर्मिकों की रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय भेजी गई है। वहीं से गैरहाजिर कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीडीओ सत्यप्रकाश ने बताया कि गैर हाजिर कर्मचारियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
By Atishay Tiwari

संपादक के बारे में

Scroll to Top