UttarPradesh: रमजान के तीसरे जुमे की नमाज संपन्न ,इमामो ने की अपील

रमजान के तीसरे जुमे की नमाज संपन्न ,इमामो ने की अपील

(आईआई संवाद)जालौन:- गुरुवार को धर्म नगरी कालपी की आधा दर्जन मस्जिदों में रमजान शरीफ के तीसरे जुमे की नमाज सीमित नमाजियों की मौजूदगी में संपन्न हुई। 
खानकाह मस्जिद के इमाम मुफ्ती अशफाक अहमद बरकाती तथा प्राचीन बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद इरशाद ने माइक से अपील के माध्यम से घर में रहने तथा बेवजह बाहर ना निकलने की नसीहत दी। कंटेनमेंट एरिया में अत्यधिक सावधानी बरतने एवं कोरोना के संदिग्द लक्षण पाए जाने पर तत्काल जांच कराने तथा पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए व्यक्ति भी अपनी जांच कराएं। युवाओं ने बिना मास्क के ना निकलने की अपील की। 
शाही जामा मस्जिद ,मुटिया गुंबद मस्जिद, तहसील मस्जिद, मखदूमिया मस्जिद रावगंज आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज संपन्न हुई ज्यादातर लोगों ने अपने-अपने घरों में नमाज अदा की नमाजियों ने मुल्क में खुशहाली के लिए दुआएं की।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top