UttarPradesh: 3 दिनों तक लॉकडाउन होने की घोषणा के बाद बाजारों में दिखी भीड़,SDM तथा कोतवाल ने चलाया अभियान,बाजारों में कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

3 दिनों तक लॉकडाउन होने की घोषणा के बाद बाजारों में दिखी भीड़,SDM तथा कोतवाल ने चलाया अभियान,बाजारों में कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

(आईआई संवाद)जालौन:- प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार की रात्रि 8:00 बजे से मंगलवार की सुबह 7:00 बजे तक लॉक डाउन किए जाने की घोषणा के बाद बाजारों में काफी भीड़ भाड़ दिखाई दी। काफी संख्या में लोग बाग अपने घरों की जरूरतों के सामान की खरीदारी करने के लिए बाजारों में पहुंचे तथा को रोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते दिखे। दुकानदार भी सामान की बिक्री में इतने मशगूल दिखाई पड़े कि उन्हें भी कोरोना महामारी का कोई भय नहीं दिखा।

भीड़ भाड़ की खबर लगते ही उपजिलाधिकारी कौशल कुमार तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह मुख्य बाजार टरननगंज का औचक निरीक्षण क़िया। सर्राफा मार्केट, खोवा मंडी, नगर पालिका चौराहा, मूंगफली मंडी, उरई फाटक, आदि मंडियों का घूम घूम कर भ्रमण किया। इस दौरान जो दुकानदार तथा ग्राहक बिना मास्क के खरीद तथा बिक्री कर रहे थे उनको जमकर फ्टकार लगाई। पुलिस टीमो के द्वारा बिना मास्क लगाए दर्जनों लोगो की चलान काटने की कार्यवाही की गई। भ्रमण के दौरान माइक के माध्यम से अधिकारियो ने कोरोना वायरस से बचाव की नसीहत दी।

By Ajay Bajpai, Bureau Chief

संपादक के बारे में

Scroll to Top