UttarPradesh: उत्तर प्रदेश में नहीं होने दी जाएगी ऑक्सीजन और जरुरी दवाओं की कमी, हमारी तैयारी पूरी, बेड की प्रदेश में कोई कमी नहीं: सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश में नहीं होने दी जाएगी ऑक्सीजन और जरुरी दवाओं की कमी, हमारी तैयारी पूरी, बेड की प्रदेश में कोई कमी नहीं: सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ:- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना से जूझ रहे प्रदेश को भरोसा दिया और कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी, सीएम ने कहा की वह लगातार हालातों पर नज़र बनाए हुए है और अधिकारियों को जरुरी दिशा निर्देश भी दिए जा रहे है, प्रदेश में इस समय कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है लोग ऑक्सीजन की कमी की शिकायते कर रहे है ऐसे में आज मुख्यमंत्री खुद सामने आए और कहा की प्रदेश के हर जिले में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। 
सीएम योगी ने कहा की इस समय बाहर के प्रदेशो से बड़ी संख्या में लोग लौट रहे है, सीएम ने कहा की मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है सरकार ने काफी तेज संसाधन भी बढ़ाए है ऐसे में ऐसा कहना की सरकार काम नहीं कर रही बिलकुल भी उचित नहीं है .
सीएम योगी ने कहा की जब हमारे पास पहला केस आया था तब हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं थी, आज हमने संसाधन विकसित किए है और हम बड़ी मात्रा में कोरोना टेस्ट कर रहे है आज हम लाखों की संख्या में कोरोना टेस्ट कर रहे है पहले हमको कोरोना संक्रमित को दिल्ली भेजना पड़ता था आज ऐसा नहीं है हमने अपने संसाधन विकसित किए है और प्रदेश में किसी भी प्रकार की ऑक्सीजन और जीवन रक्षक दवाओं की कमी नहीं होने दी जाएगी।
By Atishay Tiwari

संपादक के बारे में

Scroll to Top