UttarPradesh: यूपी शिक्षक संघ ने किया दवा पंचायत चुनाव की ड्यूटी ने ली 577 टीचर्स की जान, शिक्षक संघ पंहुचा चुनाव आयोग

यूपी शिक्षक संघ ने किया दवा पंचायत चुनाव की ड्यूटी ने ली 577 टीचर्स की जान, शिक्षक संघ पंहुचा चुनाव आयोग

लखनऊ:- यूपी में कोरोना लहर के बावजूद पंचायत चुनाव जारी है,आज पंचायत चुनाव का आखिरी चरण की वोटिंग चल रही है इसी बीच उत्तर प्रदेश के शिक्षक संघ ने चुनाव आयोग का दरवाज़ा खटखटाया है और 2 मई को होने वाली पंचायत चुनाव की कॉउंटिंग रोकने की गुहार लगाई है, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर डी सी शर्मा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर ये मांग की है चुनाव आयोग को लिखे पत्र में शिक्षक संघ के अध्यक्ष ने कहा की पंचायत चुनाव में लगी ड्यूटी के दौरान करीब 577 शिक्षकों की जान कोरोना के चलते गयी है। 

यूपी के शिक्षक संघों ने मिलकर राज्य निर्वाचन आयोग को 577 टीचर्स और सपोर्ट स्टाफ की लिस्ट सौंपी है। संघ का दावा है कि इन सभी की पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसी के साथ टीचर यूनियन ने अब अपने शिक्षकों को 2 मई को होने वाली काउंटिंग से दूरी बनाने को कहा है।
इस लिस्ट में 577 शिक्षक और शिक्षामित्रों के नाम और पते दिए गए हैं। मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को नोटिस भेजकर कोरोना की तैयारियों और कथित मौतों पर स्पष्टीकरण मांगा था। टीचर यूनियन के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया, ‘ईमानदारी से कहूं तो कोर्ट के नोटिस जारी करने से शिक्षकों को कोई फायदा नहीं है क्योंकि अगली सुनवाई की तारीख 3 मई है, जो कि मतगणना के एक दिन बाद पड़ेगी। इस वक्त जरूरत है कि कम से कम मतगणना की तारीख स्थगित कर दी जाए।’
राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्य अधिकारी एसके सिंह ने सभी राज्यों के डीएम, एसपी और जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजकर उनके जिलों में हुई शिक्षकों की मौत का सच पता लगाने का आदेश दिया है। साथ ही 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने को भी कहा गया है।
By Atishay Tiwari

संपादक के बारे में

Scroll to Top