वारसंघ कालपी का 30 अप्रैल को होने बाले मतदान को चुनाव अधिकारी ने कोरोना महामारी के चलते किया स्थगित
(आईआई संवाद)कालपी:- कोरोना महामारी के चलते कालपी तहसील के चार अधिवक्ताओं के निधन से मुख्य चुनाव अधिकारी जयवीर सिंह यादव ने 30 अप्रैल को होने वाले वारसंघ चुनाव को स्थगित करने का फैसला किया है।* *कालपी बारसंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव 30 अप्रैल को होना था तथा मुख्य मुकाबला रवि तिवारी एड0 व ग्यादीन अहिरवार एड0 के बीच था। लेकिन बीते 10 दिनो के अन्दर दीन दयाल गोयल एड0, शम्भू दयाल शुक्ला एड0, शिव कुमार विश्वकर्मा एंव रानू खान के निधन से अधिवक्ताओं में शोक देखने को मिला। उधर बार संघ के चुनाव अधिकारी जयवीर सिंह यादव ने चुनाव के दौरान 30 अप्रैल को होने वाला मतदान स्थगित कर दिया है।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief

