पन्ना पुलिस ने एक और कोरोना योध्दा को खोया,सउनि श्री अतुल मिश्रा को पुलिस लाईन पन्ना मे दी गई श्रध्दाजंलि
(आईआई संवाद)पन्ना:- पुलिस लाईन पन्ना मे सउनि0 अतुल मिश्रा जी को श्रध्दाजंलि अर्पित की गई । श्री मिश्रा का स्वास्थ खराब होने के कारण दिनाँक- 13/04/21 को कोरोना की जाँच कराई थी जो दिनाँक- 17/04/21 को कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आने के कारण दिनाँक- 18/04/21 को जिला अस्पताल पन्ना मे भर्ती हुए थे, जो ईलाज के दौरान दिनाँक- 22/04/21 को श्री मिश्रा जी का कोरोना के कारण स्वर्गवास हो गया, पार्थिक शरीर का सलामी के साथ पन्ना मुक्ति धाम स्थल मे कोरोना प्रोटोकाल के तहत अंतिम संस्कार किया गया व जिला पुलिस लाईन परिसर पन्ना मे श्रध्दाजंली अर्पित की गई, जिसमे जिला कलेक्टर श्री संजय मिश्र, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री धर्मराज मीना, जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री के बाला, एवं रक्षित निरीक्षक श्री मति देविका सिहं बघेल एवं समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
श्री मिश्रा वर्तमान मे पुलिस विभाग की डी.एस.बी. शाखा मे अपनी सेवाएं दे रहे थे । श्री मिश्रा वर्ष 1980 मे पुलिस विभाग मे भर्ती हुए थे , जिन्होने प्रारम्भिक तौर पर अपनी सेवाऐं दुर्ग छत्तीसगढ मे दी एवं दिनाँक- 04/11/2004 स्थानातरण पर पन्ना मध्य प्रदेश मे आऐ, श्री मिश्रा तभी से लगातार अपनी सेवाऐं डी.एस.बी. शाखा पन्ना मे ईमानदारी , कर्तव्यनिष्ठता पूर्वक दे रहे थे।
By Saurabh Singh, State Head


