छड़ी पर मोहर लगाना है सुनीता उमराव को जिताना है
(आईआई संवाद)अमौली:- फतेहपुर जनपद के अमौली वार्ड नंबर 19 से जिला पंचायत सदस्य पद पर के लिए बसपा समर्पित प्रत्याशी सुनीता उमराव पत्नी नरेश उमराव ने लोगों के घरों में पहुंच कर जन सपर्क किया। वह लगातार अमौली वार्ड नंबर 19 के क्षेत्र के लोगों से बराबर जनसंपर्क कर रही है। उनके साथ बसपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की जनता का पूरा सहयोग देखकर विरोधी दलों के नेता भौचक्के रह गए।
सुबह बसपा के कद्दावर नेता व पूर्व प्रत्याशी बीएसपी विधानसभा जहानाबाद के नरेश उमराव के नेतृत्व व पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बसपा समर्पित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सुनीता उमराव पत्नी नरेश उमराव के चुनाव प्रचार अभियान में समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है। बसपा को जिताना है बहन जी के हाथों को मजबूत बनाना है। वहीं जन संपर्क में शामिल कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों से कार्यकर्ताओं के हौसलें बुलंद हो गए और पूरा अमौली क्षेत्र गूंज उठा। जनसंपर्क अभियान में निकले बसपा समर्पित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सुनीता उमराव पत्नी नरेश उमराव नेता जी के साथ बसपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों ने महिलाओं के साथ घर-घर जाकर वोट मांगे। जनसंपर्क के दौरान बीएसपी समर्पित प्रत्याशी सुनीता उमराव को सैकड़ो लोगो ने आशीर्वाद दिया। वहीं बीएसपी के कछावर नेता नरेश उमराव ने लोगों के पैर छू आशीर्वाद लिया। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सुनीता उमराव ने जन संपर्क के दौरान लोगों को विश्वास दिलाया की वह उनकी आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं और उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और जनता के बीच रहकर काम करेंगे। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
By Aman Deep Sachan, Editor In Chief

