उत्तर प्रदेशः- शाहजहांपुर की हुल्लासनगर क्रॉसिंग में एक ट्रेन की ट्रक और बाइक से टक्कर होने से 5 लोगों की मौत हो गई। शाहजहांपुर के ज़िलाधिकारी ने बताया, “मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। एक घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।”

