फतेहपुर जिले में 5122 सीटें निर्विरोध,22 बीडीसी और 5100 ग्राम पंचायत सदस्य बिना लड़े जीते चुनाव
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो) फतेहपुर:- जिले में 5122 सीटें ऐसी भी हैं, जिनमें प्रत्याशी बिना चुनाव लड़े ही जीत गए हैं। इन सीटों पर दूसरा पर्चा न होने के कारण निर्विरोध चयन तय हो गया। हालांकि, इन्हें प्रमाणपत्र नियत तारीख दो मई को ही सौंपा जाएगा। खास बात यह है कि एक विधायक, दो राज्य मंत्री और कई पूर्व ब्लाक प्रमुख अपनी-अपनी सीट बचाने में सफल रहे हैं, इनके सामने दूसरा प्रत्याशी सामने नहीं आया।
अमौली ब्लाक में सरहन बुजुर्ग प्रथम वार्ड से सुशीला सिंह पत्नी जय कुमार जैकी (राज्य मंत्री कारागार), रिठवां वार्ड से मीरा देवी पत्नी वीरेंद्र कुमार, सरहन द्वितीय से दिनेश कुमार, चांदपुर वार्ड से पूनम पटेल पत्नी अजय पटेल का निर्विरोध निर्वाचन तय है। विजयीपुर ब्लाक के सूदनपुर वार्ड से ममता देवी पत्नी राजेश सिंह, टेनी वार्ड से हीरालाल, कुल्ली वार्ड से नेहा पत्नी विजयनारायण, हसवा में चक रसूलाबाद से खागा विधायक कृष्णा पासवान के पुत्र विकास पासवान, सातों धरमपुर से पूर्व ब्लाक प्रमुख आशा देवी यादव पत्नी इंद्रसेन यादव, ऐरायां ब्लाक में अल्लीपुर बहेरा से राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह के पुत्र अनुज प्रताप सिंह, अल्लीपुर बहेरा वार्ड 12 से राजेश कुमार, खरगूपुर बरगला सीट से सुमन पत्नी संतोष, ओरम्हा सीट से घसीटे पुत्र अंगनू, निर्विरोध बीडीसी चुनें गए हैं। इसी तरह धाता ब्लाक के नसीरपुर वार्ड से जाफरी बानों, हथगाम ब्लाक के टिकरी वार्ड से शांति देवी पत्नी नरेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भिटौरा ब्लाक में केशवपुर सीट से अमित तिवारी, बरईपुर खुर्द सीट से पूर्व प्रमुख अक्षय लोधी तथा उन्नौर सीट से पूर्व प्रमुख रेनू सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। इसी तरह असोथर ब्लाक क्षेत्र के गढ़ी वार्ड से सीता देवी, कोर्राकनक वार्ड से जयनारायण तथा वार्ड 58 व 21 से भी बीडीसी पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

