35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू में हर जगह छाया रहा सन्नाटा,सड़के तथा गलिया़ तथा बाजार रहे सूने
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)जालौन:- प्रदेश सरकार के द्वारा लागू किये गए 35 घण्टे के कोरोना कर्फ्यू का रविवार को कालपी तथा जोल्हूपुर में व्यापक प्रभाव रहा है।सडकों, बाजारों एवं वस्तियों में शत प्रतिशत दुकाने बन्द रही एवं सड़को तथा गलियो में सन्नाटा पसरा रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात 8 बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू होते ही स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस महकमे के जिम्मेदार अफसर सक्रिय हो उठे। सी. ओ. वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नायाब तहसीलदार पकंज यादव ,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आर. के. सिंह ,वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीतल प्रसाद मिश्रा अपनी अपनी सरकारी गाड़ियों तथा भारी पुलिस बल के साथ सड़को तथा बाजारों में दुकानों को बन्द करने निकल पड़े। कई जगह दुकाने खोले लोगो को प्रशासन ने सबक सिखाया।रविवार को टरननगंज बाजार, जुलैहटी मार्केट, स्टेशन रोड,आदि स्थानो में सन्नाटा छाया रहा रमजान शरीफ के रोजे होने की बजह से जुल्हैटी मार्केट, बड़ा बाजार,राजेपुरा आदि क्षेत्रो में भी आवाजाही ठप्प रही। राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन हाइवे में भी अन्य दिनों की तुलना में गाड़ियों का आवागमन कम रहा।जोल्हूपुर मोड़ पर भी व्यापारिक प्रतिष्ठान तथा दुकानें बंद रहीं।
By Ajay Bajpai, Bureau Chief Jalaun

