भगवान की शरण मे पहुचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,दमोह उप चुनाव में प्रचार के बाद जीत के लिए हुए शरणागत
(इंडिपेंडेंट इंडिया ब्यूरो)पन्ना:- मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओर सांसद विष्णुदत्त शर्मा दमोह उप चुनाव प्रचार के बाद अब पन्ना में भगवान की शरण मे पहुचे है। उन्होंने आज भगवान जुगल किशोर मंदिर में पहुच कर शरणागत हुए और भाजपा प्रत्यासी राहुल सिंह लोधी के जीत की दुआ मांगी। बता दे कि
दमोह में कल 17 अप्रैल को वोटिंग होना है। ओर यहाँ कॉंग्रेस ओर भाजपा में काँटे की टक्कर समझी जा रही है। यहाँ 22 प्रत्यासी मैदान पर है लेकिन मुख्य मुकाबला कॉंग्रेस प्रत्यासी अजय टंडन ओर भाजपा के राहुल सिंह के बीच माना जा रहा है।हाला की प्रदेश की राजनीति में यहा के परिणाम खास असर डालने वाले नही है।लेकिन सरकार में रहते हुए भाजपा यह चुनाव हर हाल में जीतना चाहेगी वहीं कॉंग्रेस उप चुनाव को जीतकर अपनी खोई प्रतिष्ठा के घाव भरना चाहेगी। अब यहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की शाख दावँ पर लगी है। विष्णुदत्त शर्मा ने यहां डेरा डालकर प्रचार किया है।
By Bhashkar Singh, Reporter Panna

